पुराणो का महत्व

हिन्दू धर्म में पुराणों का अध्ययन व श्रवण करना अत्यन्त महत्वपूर्ण बताया गया। पुराणों के सुनने मात्र से समस्त पापों का क्षय होता है,धर्म की अभिवृद्धि है,मनुष्य अज्ञानी हो कर संसार में पुनर्जन्म नहीं लेता।इसलिए अत्यन्त प्रयत्न से धर्म, अर्थ,काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए पुराणों का श्रध्दा से श्रवण करना चाहिए। यज्ञ,दान,तपस्या,और तीर्थस्थलो की सेवा से जो फल प्राप्त होता है,वही फल पुराणों के श्रवण से अनायास प्राप्त हो जाता है।पुराण मार्ग सर्वदा सर्वश्रेष्ठ रहा है। दूसरा कोई भी मार्ग सुखद नहीं देखा गया।जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश के बिना समस्त जीवलोक प्रकाशित नहीं होता ,वैसे ही पुराण शास्त्र के बिना यह सब कुछ अज्ञानान्धकार में डूबा सा रहता है। हिन्दू धर्म में पूराणों का अत्यन्त महत्व है।              ( शिव महापुराण, उमासंहिता)

Comments

Popular posts from this blog

देवगुरु बृहस्पति

दशम भाव में गुरु का फल

नम्बर 8