Posts

Showing posts with the label सनातन धर्म

रूद्राक्ष का महत्व

Image
रूद्राक्ष शिवजी को अति प्रिय माना जाता है।इसके दर्शन, स्पर्श और जप मात्र से सम्पूर्ण पापों का नाश हो जाता है।रूद्राक्ष की महिमा को देवी के समाने लोक कल्याण के लिए शिव जी इस प्रकार से कहा था। सहस्त्रों वर्ष के तप के बाद भी मेरा मन सन्तुष्ट न हुआ।तब मैने अपने नेत्र बन्ध कर लिए तो मेरे नेत्रों से कुछ आँसू पृथ्वी पर गिर गए तो उनसे रूद्राक्ष वृक्ष की उत्पति हुई। रूद्राक्ष को लाल,पीले काले धागे में पहनना चाहिए। भक्ति-मुक्ति के इच्छुक व्यक्ति को इन्हें पहनना चाहिए। शिव भक्तो को तो शिवजी व उमा का आर्शिवाद प्राप्त करने के लिए अवश्य पहनना चाहिए। रूद्राक्ष के अलग-अलग प्रकार होते है ।आँवले के समान, सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।बेर के समान ,मध्यम तथा जो चने के समान अधम कहा जाता है। बेर के समान रूद्राक्ष संसार मे सुख और सौभाग्य को बढ़ाता है। आँमले के समान सारे अरिष्टों का नाश करता है। रूद्राक्ष जितना बड़ा होता है उतना ही फलदायक होता है। रूद्राक्ष धारण करने से सब पापों का नाश होता है। जिस रूद्राक्ष में छिद्र हो वही सबसे श्रेष्ठ होता है। जिस मे छिद्र कर पहने योग्य बनाया गया हो वह मध्यम फल प्र...